बिलासपुर में निकली शौर्य यात्रा:युद्ध स्मारक पर 1100 दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों का सम्मान

बिलासपुर में ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सैनिकों के सम्मान में शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के आह्वान पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों और महिला संगठनों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, मेयर पूजा विधानी और जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में यात्रा शास्त्री हाई स्कूल से शुरू हुई। यात्रा युद्ध स्मारक अमर जवान चौक तक पहुंची। यहां पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप राणा और ग्रुप कैप्टन संजय पांडेय का विशेष सम्मान किया गया। शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 1100 दीए जलाए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए युद्ध स्मारक पर 1100 दीए जलाए गए। महिला समाजिक संगठन की सदस्यों ने स्मारक को फूल मालाओं से सजाया। कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों के परिवार से सुनीता साहू, सोनिया साहू, अनिता कौशिक और अन्नू साहू विशेष रूप से मौजूद रहीं। यात्रा की शुरुआत सैनिकों के माथे पर तिलक लगाकर की गई। कार्यक्रम में पूर्व मेयर किशोर राय, पूनम सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, राजकुमार सचदेवा और सुनीता मानिकपुरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *