बिलासपुर में पहली-बार सीजन में दोपहर में महसूस हुई ठंड:एक डिग्री चढ़ा पारा फिर भी राहत नहीं; अधिकतम तापमान में आई गिरावट

बिलासपुर में ठंड का कहर जारी है। हालांकि, 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई। लेकिन, ठंड का असर कम नहीं हुआ। बल्कि, सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 26.1 ​डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जिसके चलते दोपहर में ठंडी हवाएं चलती रही और ठंड महसूस हुई। इन दिनों कंपकंपाने वाली ठंड से स्कूली बच्चे परेशान हैं। कड़कड़ाती ठंड के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं, रात में भी ठंड सताने लगी है। जिससे बचने के लिए लोग रात में अलाव जला रहे हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते नवंबर के अंतिम दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होने से ठंड कम हो गई थी, जो अब फिर से बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान में आई गिरावट 5 दिसंबर को सुबह अच्छी ठंड महसूस हुई। धूप निकलने पर लोगों को लगा कि उन्हें राहत मिलेगी, लेकिन बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली। ठंडी हवा चलने से धूप का असर कम हो गया और ठंड महसूस होने लगी। दोपहर में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज हुआ। एक दिन पहले 27.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। यानी एक डिग्री की गिरावट हुई। यह सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। दोपहर बाद ठंड और बढ़ने लगी। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दूसरी तरफ रात का तापमान 24 घंटे पहले की तुलना में बढ़ गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री था जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। यह 5 दिसंबर को 14.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यानी इसमें थोड़ी वृद्धि हुई। हालांकि 1 दिसंबर को यह 16 डिग्री दर्ज हुआ था। हालांकि, तापमान बढ़ने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल पाई है। विक्षोभ दिला सकता है ठंड से थोड़ी राहत मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिनों में एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। विक्षोभ के असर ठंड से थोड़ी राहत मिल सकता है। हालांकि, विक्षोभ के गुजरने के बाद फिर से उत्तरी हवाएं आएंगी और ठंड और ज्यादा महसूस होगी। दरअसल, विक्षोभ के असर से हवाओं की दिशा बदल जाती है और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं पर रोक लगती है। इसका असर मौसम पर होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *