बिलासपुर में पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई:34 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, तीन दिन में नशीली टैबलेट, इंजेक्शन और गांजा जब्त

बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। थाना चकरभाठा और ACCU टीम ने तीन अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने पिछले तीन दिनों में जिलेभर में सात मामले दर्ज कर नशीली टैबलेट, इंजेक्शन और गांजा भी जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित हिंदूजा (32 वर्ष, चकरभाठा वार्ड नं. 07), करन दीप सिंह (29 वर्ष, चकरभाठा वार्ड नं. 12) और आर. रजिंदर कुमार (35 वर्ष, ग्राम खेमकरण, जिला तरनतारन, पंजाब) शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये तीनों अवैध मादक पदार्थ लेकर नशेड़ियों को बेचने घूम रहे हैं। हिंर्री माइंस, तिलक नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर इन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से ड्रग लाकर मोहित हिंदूजा को देता था और आर. रजिंदर के साथ मिलकर इसे महंगे दामों पर बेचता था। इसके अलावा, पिछले तीन दिनों में जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान में सात प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन और 2 किलो गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी हालत में बढ़ने नहीं दिया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *