बिलासपुर में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:पति-पत्नी पैदल जा रहे थे, ठोकर से सड़क पर गिरे; अस्पताल में तोड़ा दम

बिलासपुर में तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुजुर्ग पत्नी के साथ पैदल जा रहा था, तभी ये हादसा हो गया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। नरगोड़ा के आवास पारा निवासी 65 वर्षीय निर्मल गढ़ेवाल पत्नी रामप्यारी गढ़ेवाल के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में जाने के लिए निकले थे। अभी पति-पत्नी पैदल जा रहे थे। तभी सीपत के पास तेज रफ्तार बाइक क्रमांक CG 10 ED 6266 के चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक की ठोकर से वह सड़क पर फेंका गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। वह खून से लथपथ होकर बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल इस हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सीपत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स भेज दिया गया। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से सिम्स के डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए, जिस पर परिजन उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उनकी मौत हो गई। बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज बुजुर्ग निर्मल गढ़ेवाल के भतीजे सूर्य प्रकाश गढ़ेवाल ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की। वो नरगोड़ा में रहकर आरओ फिल्टर प्लांट में काम करता है। बड़ी मां रामप्यारी ने बाइक से एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। इस हादसे में इलाज के दौरान उनके बड़े पापा निर्मल की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, शव का पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *