बिलासपुर में बैराज-गेट बंद करने से घरों में घुसा पानी:कुदुदंड में जलभराव से रहवासी परेशान; बिना सूचना के गेट बंद करने का आरोप

बिलासपुर में अरपा नदी पर बने शिवघाट बैराज का गेट बंद करने से कुदुदंड और निचले क्षेत्रों के घरों में पानी भर गया है। लोगों का कहना है कि जल संसाधन विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के गेट बंद कर दिए जिससे नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। बुधवार (6 अगस्त) की देर रात अरपा के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने देखा कि नदी के पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण आसपास के घरों में पानी घुस गया। प्रभावित निवासियों ने बैराज कर्मचारियों से शिकायत की। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। घरों के अंदर 4-5 फुट तक पानी भर जाने से फर्नीचर, कपड़े, अनाज और अन्य सामान खराब हो गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन उनकी समस्या की अनदेखी कर रहा है। इससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मदद नहीं मिलने का आरोप प्रभावित लोगों ने बताया कि उन्होंने रात को बैराज कर्मचारियों से संपर्क किया था। कर्मचारियों ने उन्हें सिर्फ उच्च अधिकारियों से बात करने की सलाह दी। लेकिन कोई मदद नहीं मिली। जानकारों का कहना है कि प्रशासन को पहले अलर्ट जारी करना चाहिए था। यह पहली बार नहीं है जब कुदुदंड में ऐसी स्थिति बनी है। 2021 में भी इसी तरह की घटना में करीब 200 घरों में पानी घुस गया था। उस समय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *