बिलासपुर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नई सूची जारी:संतोष गर्ग-तजम्मुल हक, हितेश देवांगन और साकेत मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बिलासपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, बिलासपुर सिटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 1 की कमान संतोष गर्ग को सौंपी गई है। ब्लॉक क्रमांक 2 का अध्यक्ष तजम्मुल हक को बनाया गया है। ब्लॉक क्रमांक 3 सरकंडा से हितेश देवांगन को जिम्मेदारी मिली है, जबकि ब्लॉक क्रमांक 4 रेलवे जोन से साकेत मिश्रा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 2 के अध्यक्ष तजम्मुल हक को पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय का समर्थक माना जाता है। वे इसी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के कार्यकाल में जोन अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। तजम्मुल हक दो बार पार्षद और एमआईसी सदस्य रह चुके हैं। सरकंडा क्षेत्र से बनाए गए अध्यक्ष हितेश देवांगन को पार्षद चुनाव हारने के बावजूद मौका मिला है। बताया जा रहा है कि वार्ड में उनकी मजबूत पकड़ और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी का समर्थन उनके चयन का प्रमुख कारण रहा। ब्लॉक क्रमांक 1 से नियुक्त संतोष गर्ग शहर कांग्रेस कमेटी में पूर्व महामंत्री रह चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से संगठन में सक्रिय भूमिका न मिलने के बावजूद उनके पूर्व के कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। रेलवे क्षेत्र से नियुक्त साकेत मिश्रा संगठन के लिए नया नाम हैं, लेकिन उनका कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र से इन्हें मिली जिम्मेदारी बिलासपुर ग्रामीण अंतर्गत बिल्हा ब्लॉक से गीतांजलि कौशिक को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे पूर्व विधायक सियाराम कौशिक की बहू हैं और कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं। मस्तुरी से भोलाराम साहू को कमान मस्तुरी ब्लॉक से भोलाराम साहू को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कोटा ब्लॉक की जिम्मेदारी अरुण त्रिवेदी को सौंपी गई है। तखतपुर ब्लॉक से अभ्युदय तिवारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सीपत से राजेंद्र धीवर अध्यक्ष सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कमान राजेंद्र धीवर को दी गई है। बेलगहना ब्लॉक से अश्विनी कुमार उद्देश्य को अध्यक्ष बनाया गया है। रतनपुर ब्लॉक से प्रबंभजन बैसवाड़े को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। तिफरा नगर से लक्ष्मीनाथ साहू अध्यक्ष तिफरा नगर कांग्रेस कमेटी की कमान लक्ष्मीनाथ साहू को सौंपी गई है। रतनपुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सुभाष अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। तखतपुर नगर से शैलेंद्र कुमार निर्मलकर अध्यक्ष तखतपुर नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार निर्मलकर को बनाया गया है। सकरी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर अमित साहू को नियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *