बिलासपुर में भीड़ कंट्रोल की तैयारी:रिवर व्यू और शनिचरी में पैड पार्किंग, दोपहर 3 से रात 3 बजे तक रहेगी व्यवस्था

बिलासपुर में दुर्गोत्सव को लेकर नगर निगम ने पार्किंग व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में 100 से अधिक स्थानों पर दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। गोंड़पारा में 5 करोड़ की लागत से राजस्थान महल की तर्ज पर एयर कंडीशन्ड दुर्गा पंडाल बनाया गया है। नगर निगम ने भीड़ नियंत्रण के लिए रामसेतु और न्यू रिवर व्यू रोड के बीच और शनिचरी चौपाटी पर पैड पार्किंग की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था दोपहर 3 बजे से रात 3 बजे तक रहेगी। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के अनुसार, दोपहिया वाहनों के लिए 5 रुपए और चार पहिया वाहनों के लिए 10 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप ने बताया कि न्यू रिवर व्यू साइड सरकंडा और शनिचरी चौपाटी की पार्किंग में दो शिफ्ट में 6-6 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। पार्किंग व्यवस्था आज से शुरू हो रही है। रात में सुरक्षा के लिए फ्लड लाइट की व्यवस्था की गई है। निगम अन्य स्थानों पर भी भीड़ नियंत्रण की योजना बना रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *