बिलासपुर जिले के सोमवार शाम एक विवाद में मां-बेटे को लाठी से पीटकर घायल कर दिया गया। छेना थापने के लिए रखे भूंसे को लेकर विवाद हुआ था। जिससे चूहे घर में घुस रहे थे। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के खुदुभाठा की है। दरअसल, जयरामनगर में किराना दुकान में काम करने वाले संदीप कुमार रात्रे अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान शोर सुनकर वह बाहर आया। उसकी मां कविता बाई के साथ पड़ोस में रहने वाली बिमला नवरंग झगड़ा कर रही थी। भूंसा हटाने की बात पर हमला विवाद की जड़ छेना थापने के लिए रखा भूंसा था। बिमला का आरोप था कि इससे चूहे घर में घुस रहे हैं। सामान खराब कर रहे हैं। संदीप ने भूंसा हटाने की बात कही। इसी दौरान बिमला का बेटा सूरज नवरंग लाठी लेकर आ गया। सूरज ने संदीप को जान से मारने की धमकी दी और उसके सिर पर लाठी से वार किया। बचाव में आई मां कविता बाई पर भी लाठी से हमला किया गया। दोनों को पहले मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। शिकायत पर FIR दर्ज घायल संदीप ने मस्तूरी थाने में बिमला नवरंग और सूरज नवरंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी मां-बेटे फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


