बिलासपुर में रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक:दिन के तापमान में कमी, इसलिए बढ़ी ठंड, आगे तापमान में गिरावट की संभावना

बिलासपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में ठंड कम महसूस हुई। जबकि, अधिकतम टेम्प्रेचर में गिरावट होने के कारण दिन में ठंड का अहसास हुआ। मौसम साफ होने की वजह से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को जहां न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, दिन का तापमान 27.8 डिग्री रहा जो कि सामान्य से कम रहा। इसी वजह से दिन के समय हल्की ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को रात का तापमान 17.2 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक रहा। इस वजह से रात में ठंड कम हो गई। जबकि, दोपहर में तापमान सामान्य से कम रहा। यह 26.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जिससे दिन में ठंड का अहसास हुआ। तापमान में गिरावट संभव मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर 3.1 किमी से 4.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं चक्रवात हरियाणा के ऊपर है। इसके असर से शनिवार को मौसम मौसम शुष्क रहेगा। जिसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है। आने वाले दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान है। हवा की दिशा परिवर्तन से बढ़ेगी ठंड मौसम वेधशाला वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में भी हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। बिलासपुर सहित प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। दिन का टेम्परेचर कम, रात में वृद्धि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में बदलाव का दौर भी चल रहा है। दो दिन पहले रात का तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। वहीं अब दो दिन से रात का तापमान बढ़ने लगा है। वहीं दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *