बिलासपुर में रात में 2 डिग्री बढ़ा तापमान:दोपहर में धूप हुई तेज, 33 डिग्री के पार पारा; 2 दिन बार तापमान में आएगी गिरावट

बिलासपुर में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। तीन दिन मौसम ठंडा रहने के बाद सोमवार को गर्मी बढ़ गई, जिसके चलते दोपहर में तापमान 33.3 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री से बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके चलते अब रात में भी ठंड का असर कम हो गया है। जिले में तीन दिन पहले उत्तरी हवाओं से ठंड बढ़ गई थी, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। इस दौरान रात में ठंड का असर देखने को मिल रहा था। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर के मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। धीरे-धीरे ठंड का असर कम हो रहा है। वहीं, धूप तेज होने की वजह से गर्मी बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री से चढ़कर 33.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे धूप का असर तेज दिखा और लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ। दो दिन बढ़ेगा तापमान, दोपहर में गर्मी दिन में बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में गर्मी का एहसास होने लगा है। इससे लोगों को प्यास ज्यादा लगने लगी है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इससे दिन के समय गर्मी और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को दिन में हल्के और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। 13 फरवरी से तापमान में आएगी गिरावट मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर अफगानिस्तान और आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसका असर छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। इससे तापमान में वृद्धि हो रही है और सर्दी का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इस बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होगी। राहत की बात है कि मौसम विभाग ने13 फरवरी से तापमान में गिरावट आने का अनुमान लगाया है, जिससे गर्मी का असर कम होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *