छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया है। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित लॉ सेकेंड ईयर में पढ़ता है और प्राइवेट हॉस्टल में रहता है। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, आयुष गुरुवार सुबह अचानक कमरे से बाहर निकला। इसके बाद वह बोतल में पेट्रोल लेकर आया और खुद पर उड़ेल कर आग लगा ली। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाई। दोस्तों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया इस बीच घटना की जानकारी उसके दोस्तों को हुई। उन्होंने पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अपोलो अस्पताल भेज दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लॉ सेकेंड ईयर का छात्र है आयुष यादव टीआई भावेश शेंडे ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह की है। आयुष यादव गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में लॉ सेकेंड ईयर का छात्र है। वो बड़ी कोनी के रामायण नगर में प्राइवेट हॉस्टल में रहता है। उसका रूम पार्टनर बाहर गया था। इस दौरान उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। जिसकी जांच की जा रही है।


