बिलासपुर में स्कूल खुलने के बाद भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं और कुछ स्कूलों में ताले लटक रहे हैं। मंगलवार को डीईओ के आकस्मिक निरीक्षण में 3 स्कूलों में ताले लटके मिले और प्राचार्य, प्रधान पाठक सहित 19 शिक्षक और स्टाफ नदारद थे। जिन्हें डीईओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बता दें कि इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी टीएल की बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना पूर्व सूचना के गायब रहने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मस्तूरी ब्लॉक के स्कूलों के निरीक्षण मंगलवार की सुबह डीईओ अनिल तिवारी बिल्हा और मस्तूरी ब्लॉक के स्कूलों के औचक निरीक्षण में पहुंच गए। डीईओ ने विकासखंड बिल्हा के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल फरहदा, विकासखंड मस्तूरी के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गतौरा, शासकीय प्राथमिक शाला गतौरा, प्राथमिक शाला आदिवासी मोहल्ला का गतौरा, प्राथमिक शाला जनकपहरी गतौरा,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गतौरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त शालाओं में से शासकीय हाई स्कूल फरहदा,हायर सेकेंडरी स्कूल गतौरा,शासकीय बालक प्राथमिक शाला गतौरा बंद पाए गए। संबंधित संस्था के प्राचार्य,प्रधान पाठक, शिक्षक, शिक्षिकाएं और स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। सभी को तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोष जनक उत्तर प्राप्त नहीं होने पर अनुपस्थित मान एक दिवस का वेतन काटा जाएगा। ये रहे गैरहाजिर-


