बिलासपुर में हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर:तमनार के युवक की मौत, साथी गंभीर; नेहरू चौक के पास हुआ हादसा

बिलासपुर में नेहरू चौक के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार को तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तमनार निवासी अविनाश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला है। अविनाश अपने दोस्त चैतन्य कर्ष के साथ बाइक पर कही जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। घटना में चैतन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। घायल का इलाज जारी डायल 112 के जवान धीरेंद्र तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल चैतन्य को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सिविल लाइन पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल चैतन्य का अस्पताल में इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *