बिलासपुर में 2 कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार:चिट्टा बरामद; पुलिस को देखकर भागे, पीछा करके पकड़ा

बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार देर रात स्वारघाट क्षेत्र में दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से टीम ने 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम स्वारघाट के करमाला बस स्टॉप के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे। भागते समय एक आरोपी ने अपने पास से नशीला पदार्थ फेंक दिया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। जांच के दौरान फेंका गया पदार्थ 30 ग्राम चिट्टा पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परीक्षित शर्मा (30) निवासी बंगाणा, जिला ऊना, और हरीश ठाकुर उर्फ गोल्डी (32), निवासी स्वाहन, नयना देवी क्षेत्र, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हरीश ठाकुर उर्फ गोल्डी को बिलासपुर जिले में चिट्टा तस्करी का एक बड़ा नाम माना जाता है। मामले की जांच कर रही पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *