बिलासपुर में मंगलवार को धूप का असर तेज हो गया, जिसके चलते दोपहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया। इस वजह से गर्मी बढ़ गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी ठंड का असर कम हो गया है। दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। जिले में उत्तरी हवाओं का आगमन बंद हो गया है और पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। यही वजह है कि अब तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 32.4 डिग्री रहा, जो सोमवार को बढ़कर 33.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। तेज धूप से गर्मी का एहसास वहीं, मंगलवार दोपहर यह 34 डिग्री पहुंच गया। इससे धूप का असर तेज दिखा और लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। गर्मी के असर से दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रिकार्ड किया। यही वजह है कि अब रात में भी ठंड कम महसूस हो रही है। तापमान में वृद्धि का दौर जारी मौसम बदलने के कारण अब तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। बिलासपुर समेत प्रदेश में 12 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में 16 डिग्री का अंतर शहर में अभी दिन और रात के तापमान में 16.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। दिन में तापमान सामान्य से 4.9 तथा रात में पारा औसत से 3.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।


