बिलासपुर में 50 बागी कांग्रेस से बाहर:नगरीय निकाय चुनाव में बागियों ने बिगाड़ा समीकरण, पार्टी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर छह साल के लिए निष्कासित

नगरीय निकाय चुनाव में बिलासपुर बागी प्रत्याशी के रूप से चुनाव लड़ रहे नेता और कार्यकर्ताओं पर भाजपा के साथ ही कांग्रेस ने भी सख्त रूख अपनाया है। भाजपा की तरह कांग्रेस ने भी जिले 50 कांग्रेसियों को पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया है। इसमें शहर कांग्रेस कमेटी के वार्डों के 14 तो ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के वार्डों के 8 नेता शामिल हैं, जो नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में बागी होकर निर्दयलीय चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल, टिकट की दावेदारी करने के बाद भी भाजपा के साथ ही कांग्रेस ने नेता व कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दी। इसके चलते कांग्रेस में बवाल मच गया। पार्टी से टिकट नहीं मिली तो 18 वार्डों से 21 कांग्रेसी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूद गए। वहीं, वार्ड क्रमांक 13 के कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल ने भाजपा से सेटिंग कर अपना नामांकन पत्र ही निरस्त करवा दिया। जनपद सदस्य व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पटेल ने जाति प्रमाण पत्र ही जमा नहीं किया। इस वजह से उस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी बिना लड़े ही पार्षद बन गया। उसे पार्टी ने पहले ही 6 साल के लिए निकाल दिया है। इधर, बुधवार को वार्ड 32 से चुनाव लड़ रहे तैयब हुसैन, वार्ड 21 से लड़ रहे रेखा काशी रात्रे, सुशीला खजुरिया, गिरिजा देवी सोनी, वार्ड 22 से अमर यादव, वार्ड 24 से अब्दुल शाहिद कुरैशी, वार्ड 24 से सरोजनी लहरे, वार्ड 26 से जस्सास की पत्नी शमा सिद्दीकी, वार्ड 29 से एसडी कार्टर उर्फ रेड्डू, इसी वार्ड से एडवर्ड मसीह, वार्ड 35 से नीलेश मांडेवार, वार्ड 60 से राकेश कैवर्त, वार्ड 61 से तृप्ति चंद्रा, पूर्व पार्षद अजय यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। वहीं, ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने वार्ड 4 से रामायण सूर्यवंशी, वार्ड 6 से संतोषी शिव यादव, वार्ड 8 से रंजना अंकित कोसले, पूर्व पार्षद अमित सिंह के भाई पंकज सिंह को निष्कासित किया है। वार्ड 58 से लड़ रहे धर्मेद्र तामेश्वर और ननकी राम पटेल को भी 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं त्रिलोक श्रीवास की भाई बहू योगिता आनंद श्रीवास को भी पार्टी से 6 साल के ​लिए निकाल दिया है। श्रीवास को पहले ही नोटिस मिल चुका है और पार्टी जल्द ही कार्रवाई कर सकती है। नगर पालिका व नगर पंचायतों में भी हुआ निष्कासन
नगर पालिका रतनपुर में चुनाव लड़ रहे ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या, दामोदर सिंह क्षत्रिय, भानसिंह जगत, आरती वैष्णव, जमुना माथुर, शैल जायसवाल, इशहाक बेग, रमेश मरावी, राहुल पोर्ते, पवन धीवर को 6 साल के लिए निकाल दिया गया है। बोदरी नगर पंचायत से चुनाव लड़ रहे नीलम विजय वर्मा, विजय वर्मा, भावना खत्री, आशीष खत्री, श्याम आर्य, राम आर्य, कमलेश नोनिया, डॉली दीपक जगवानी, हितेश आहूजा तो मल्हार नगर पंचायत से सत्येंद्र साहू को पार्टी से निकाला गया है। साहू युवा कांग्रेस में पदाधिकारी हैं। तखतपुर नगर पालिका में चुनाव लड़ रहे संदीप खांडे, राधेश्याम सूर्यवंशी और दुर्गा खांडे को तो बिल्हा नगर पंचायत में शारदा कश्यप और राजेंद्र चेलके को निष्कासित कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *