बिलासपुर में 821 युवकों से कड़ा, 2 से चाकू जब्त:11 बाइक जब्त; त्योहार में शांति के लिए 10 थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान

बिलासपुर पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 थाना क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 821 युवकों से कड़ा जब्त किया गया, जबकि दो युवकों के पास से धारदार चाकू बरामद हुए। पुलिस ने गलत नंबर प्लेट वाली 11 बाइक भी जब्त की हैं। यह कार्रवाई बुधवार रात देर तक शहर में घूमने वाले युवकों पर की गई। अभियान के तहत सिविल लाइन से 110, तोरवा से 17, सरकंडा से 146, कोनी से 37, सकरी से 40, सिरगिट्टी से 200, तारबाहर से 21, कोतवाली से 125, चकरभाठा से 115 और बिल्हा थाना क्षेत्र से 10 युवकों की तलाशी ली गई और उनके हाथों से कड़े जब्त किए गए। 11 बाइकर्स को पकड़ा गया सिविल लाइन थाना क्षेत्र में राजेंद्र नगर चौक और रामसेतु से 11 बाइकर्स को पकड़ा गया। इनमें से 6 बाइक में आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थे, जिन पर बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कार्रवाई की गई। बाकी 5 बाइक में भी नंबर प्लेट गायब थे, उन पर भी सख्त कार्रवाई की गई है। तलाशी में मिला बटनदार चाकू गश्त के दौरान पुलिस ने करहीपारा चौक पेट्रोल पंप के सामने वाहन चेकिंग करते हुए प्रवीण ध्रुव उर्फ पिंटू (21), निवासी लोखंडी, थाना सकरी को रोका। लोखंडी दिशा से आ रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 ED 4246) पर सवार होने के कारण वह संदिग्ध लगा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। चाकू और बाइक जब्त चाकू रखने के संबंध में संतोषजनक जवाब न दे पाने पर प्रवीण ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से बरामद चाकू और बाइक जब्त कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *