प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर में विकास कार्यों का उद्घाटन और भूमिपूजन करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी सरकार और प्रशासन जुटा हुआ है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव रोजाना कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे हैं। वे अधिकारियों से चर्चा कर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही हर व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दे रहे हैं। अरुण साव ने छत्तीसगढ़ी भाषा में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी का बिलासपुर के मोहभट्ठा में आगमन होगा। यह सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए सौभाग्य की बात है क्योंकि प्रधानमंत्री हजारों करोड़ की सौगात प्रदेश को देंगे। उप मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने और प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने की अपील की है। साथ ही उन्होंने हिंदू नववर्ष और नवरात्र की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने वीडियो में सभी से अपील की है कि सभा में जरूर पहुंचे और प्रधानमंत्री की बात को जरूर सुने। साथ ही साव ने हिंदू नववर्ष और नवरात्र प्रारंभ की बधाई दी है।


