बिलासपुर-रतनपुर में खड़े ट्रेलर से टकराई बस, 12 यात्री घायल:गंभीर चोट पहुंचे यात्रियों को सिम्स रेफर; दर्री पारा बाईपास के पास हादसा

बिलासपुर जिले के रतनपुर-कोरबा नेशनल हाईवे में आज सुबह एक यात्री बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में 12 यात्री घायल हुए है। इनमें 5 यात्रियों को गंभीर चोट लगी है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। सुबह साढ़े 5 बजे दर्री पारा बाईपास के पास ये घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे ब्रेकडाउन की स्थिति में एक ट्रेलर खड़ी थी। तभी बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस ट्रेलर में जा घुसी। हादसे के वक्त 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। SSP रजनेश सिंह ने घटना की पुष्टि की है। घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी हादसे की जानकारी मिलते ही रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत और रतनपुर थाना प्रभारी भी तत्काल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घायलों के नाम घायलों में सुरेन्द्र विश्वकर्मा, मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह और सलोनी सिंह को बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *