बिल्डिंग के चारों ओर वॉकिंग पाथ वे और लैंडस्केपिंग बनेगा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव नगर निगम के विकास कार्यों के निरीक्षण की कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बुधवार को निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा ड्राइंग डिजाइन के अनुसार निर्माण करने के निर्देश तकनीकी अधिकारियों को दिए। उन्होंने उर्जा पार्क के बाजू निर्माणाधीन नालंदा परिसर का जायजा लेकर निर्माण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। महापौर यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च पद प्राप्त करने तैयारी के लिए सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी के लिए शासन द्वारा 11.18 करोड़ रुपए की लागत से 500 सीटर नालंदा परिसर निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए हैं। यादव ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करे निर्देशित किए। उन्होंने कहा कि परिसर में सुव्यवस्थित पार्किंग के अलावा बिल्डिंग के चारों ओर वॉकिंग पाथवे का निर्माण करें। लैंडस्केपिंग के साथ सुंदर गार्डन का भी निर्माण करें। इसके अलावा टेरिस फ्लोर पर जिम लगाने की भी प्लानिंग करें। आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नालंदा परिसर निर्माण के लिए साईड क्लियरेंस के उपरांत भूमि समतलीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है तथा नींव खुदाई व कॉलम ढलाई का कार्य प्रगति पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *