भास्कर न्यूज | बाड़मेर बिशाला मंडल की ओर से शनिवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जसवंत सिंह ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रमों के क्रम में सुबह 9 बजे ठाकुर मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जो बिशाला के मुख्य मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम में पद्म श्री अनवर खान ने राम जानकी विवाह गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मोरचंग,अलगोजा, भपंग, वीणा, मुरली वादन की प्रस्तुति दी गई। हिन्दू सम्मेलन मे मुख्य वक्ता नन्दलाल जोशी , महंत खुशाल गिरी महाराज, महंत दौलत नाथ महाराज, महंत नारायणपुरी महाराज, महंत निम्ब गिरी महाराज, महंत प्रेमगिरी महाराज सानिध्य मिला। बिशाला, बिशाला आगोर, सोनड़ी, छापरी, केरावा, कनोड़ा व सेजुओं की ढाणी से लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत मे गणेश सोनी की ओर से भारत माता की आरती की गई।


