अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को हिसार कोर्ट से जमानत मिल गई है। वे कल जेल से बाहर आ सकते हैं। आदमपुर की रहने वाली एक युवती ने देवेंद्र बूड़िया पर रेप का आरोप लगाया है। युवती ने कहा था कि विदेश भेजने का लालच देकर बूड़िया ने पहले चंडीगढ़ और बाद में जयपुर में उसके साथ रेप किया। बूड़िया ने खुद को एक्टर सलमान खान से अच्छे संबंध बताते हुए उसे स्टार बनाने का भी वादा किया। युवती की शिकायत के आधार पर 25 जनवरी को आदमपुर थाना पुलिस ने देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ रेप समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। 29 जून को पुलिस ने उन्हें जोधपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। फिलहाल, हिसार की फास्ट ट्रैक कोर्ट में उन पर मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को अपनी जमानत याचिका में देवेंद्र बूड़िया ने दावा किया कि वे निर्दोष हैं और उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। इसके बाद कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। युवती ने FIR में बूड़िया पर ये आरोप लगाए… लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक याचिकाएं लगाईं
गिरफ्तारी से बचने के लिए देवेंद्र बूड़िया ने लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक याचिकाएं दायर कीं, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। बूड़िया ने अपनी याचिका में यह भी तर्क दिया कि वे बुजुर्ग हैं और पार्किंसंस नामक बीमारी से पीड़ित हैं। आखिरकार 29 जून को पुलिस ने उन्हें जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बूड़िया के वकील पवन रापड़िया ने कहा था, “जांच में सहयोग के लिए उन्होंने सरेंडर किया है।” हिसार लाते समय बूड़िया की तबीयत भी खराब हो गई थी। पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी
आदमपुर पुलिस ने पिछले महीने देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ 1912 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 45 गवाह बनाए गए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि उनके पास बूड़िया के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, जिसमें चंडीगढ़ के उस होटल की सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है जहाँ युवती के साथ बलात्कार हुआ था। इसके अतिरिक्त, पुलिस के पास इस बात के भी साक्ष्य हैं कि घटना वाले दिन बूड़िया जयपुर के एक फ्लैट में युवती के साथ मौजूद थे। पुलिस के पास युवती और बूड़िया के मोबाइल का डेटा भी है। पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर जांच की और यह चार्जशीट तैयार की है।


