बिश्रामपुर के सूरजपुर तहसीलदार प्रशासक

बिश्रामपुर|नगर पंचायत बिश्रामपुर की नगर सरकार का कार्यकाल अब दो दिन में पूर्ण हो जाएगा। नगर सरकार का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद अध्यक्ष व पार्षदों का निर्वाचन शून्य हो जाएगा और नगर सरकार में परिषद संचालन की जिम्मेदारी के लिए सुरजपुर तहसीलदार समीर शर्मा को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। नगर पंचायत बिश्रामपुर के अध्यक्ष व पार्षदों ने 6 जनवरी 2019 को यहां पर शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला था। इसके बाद अब पांच वर्ष का कार्यकाल 6 जनवरी 2025 को पूरा होने के बाद अध्यक्ष व पार्षद यहां अब शासन की नियुक्त प्रशासक सुरजपुर तहसीलदार समीर शर्मा द्वारा परिषद संचालन किया जाएगा। प्रशासक की ओर से पदभार ग्रहण किए जाने बाद नगर पंचायत बिश्रामपुर के कामकाज को चलाने और उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले निर्णय लेने की जिम्मेदारी रहेगी। इसके बाद जब तक यहां पर नपं बिश्रामपुर में अध्यक्ष व पार्षदों का चुनाव प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाएगा तब नगर सरकार की जिम्मेदारी प्रशासक के पास होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *