बिहार के दो तस्करों से गांजा पकड़ी गई:छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 1.75 लाख का 11 किलो गांजा जब्त, ओडिशा से ला रहे थे

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिघोड़ा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बिहार के दो तस्करों को 11 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 1 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को नेशनल हाईवे 53 पर ग्राम मुरमुरी चौक से दोनों आरोपियों को पकड़ा। दोनों बस का इंतजार कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा को संबलपुर (ओडिशा) से बिहार ले जा रहे थे। बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुन्ना सिंह (36) और राजकुमार सिंह (27) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के माधोपुर थाना मंझवलिया के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से दो बैग में कुल 11 पैकेट गांजा बरामद हुआ। एक बैग में 6 पैकेट और दूसरे में 5 पैकेट थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *