बिहार बंद की 20 PHOTOS:चादर बिछाकर सड़क पर लेटे RJD नेता, भैंस बांधी; छपरा में NH पर क्रिकेट खेला

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में वोटर वेरिफिकेशन को लेकर सियासत गर्म है। इसे लेकर विपक्ष ने आज बिहार बंद बुलाया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी प्रोटेस्ट में शामिल हुए। कई शहरों में बिहार बंद का असर दिख रहा है। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास कई कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। भोजपुर, जहानाबाद, दरभंगा समेत 6 शहरों में ट्रेनें रोकीं गईं। पटना, बेगूसराय समेत 12 नेशनल हाईवे जाम किए गए। छपरा में बिहार बंद के दौरान NH-19 पर राजद और कांग्रेसी नेता क्रिकेट खेलते नजर आए। भागलपुर में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर लेट गया, जिससे जाम की स्थिति बन गई। मुजफ्फरपुर, भोजपुर समेत कई शहरों में टायर जलाकर कांग्रेस, राजद के कार्यकर्ताओं ने इलेक्शन कमीशन और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वैशाली में RJD नेता नेशनल हाईवे पर चादर बिछाकर सो गए। बगल में ही नेता ने अपनी भैंस भी बांध दी। कटिहार में महिलाओं ने प्रदर्शनकारियों के आगे हाथ जोड़े। विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए पटना में बिहार राज्य चुनाव आयोग के दफ्तर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। नीचे बिहार बंद की 20 तस्वीरें देखिए… ————————— ये खबर भी पढ़ें… वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद:पटना में तेजस्वी और राहुल गांधी प्रदर्शन में शामिल; 6 शहरों में ट्रेनें रोकीं, 12 नेशनल हाईवे जाम बिहार में बुधवार को महागठबंधन ने चुनाव आयोग के वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में बंद का आह्वान किया। इस दौरान 5 शहरों में ट्रेनें रोकीं गईं और हाईवे जाम किया गया। बिहार बंद में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) समेत महागठबंधन के 6 से ज्यादा दल शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *