बिहार में 13 जिलों के DM बदले:अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद की जिम्मेदारी, 5 जिलों के DM वेटिंग में

बिहार में सोमवार शाम 13 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय, तरनजोत सिंह को बेतिया भेजा गया है। विवेक रंजन को सीवान, आशुतोष द्विवेदी को कटिहार की जिम्मेदारी मिली है। प्रतिभा रानी को शिवहर, वैभव श्रीवास्तव को छपरा भेजा गया है। विनोद दूहन को अररिया, अभिषेक रंजन को मधेपुरा की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही शेखर आनंद को शेखपुरा, अमृता बैंस को अरवल भेजा गया है। 5 जिलों के DM फिलहाल वेटिंग में हैं। इन्हें कहीं नियुक्ति नहीं मिली है। वैभव श्रीवास्तव को इनाम वैभव श्रीवास्तव IPRD के डायरेक्टर थे। चुनाव से पहले सरकार ने इन्हें IPRD में लाया था। मीडिया में विज्ञापन से लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट तक सब कुछ इन्हीं के जिम्मे था। चुनाव के बाद अब सरकार ने इन्हें इनाम दिया है। ये सारण के डीएम बनाए गए हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *