बिहार विधानसभा चुनाव, तारीखों का शाम 4 बजे ऐलान संभव:2 फेज में हो सकते हैं; सभी दलों की छठ के बाद वोटिंग की मांग

चुनाव आयोग आज बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। आज शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। सभी दलों ने निर्वाचन आयोग से छठ के बाद वोटिंग कराने की मांग की है। राज्य में दो फेज में वोटिंग हो सकती है। 2020 में बिहार में 3 फेज में चुनाव हुए थे। 20 अक्टूबर से 7 नवंबर तक वोटिंग हुई। 10 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया गया था। 2015 में 5 फेज में वोटिंग हुई थी। 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मतदान हुआ। 8 नवंबर को चुनाव नतीजे आए थे।। अब जानिए 2020 और 2015 में चुनाव कब और कितने फेज में हुए… नीतीश के नेतृत्व में NDA लड़ेगा चुनाव 2025 के चुनाव में NDA का साफ कहना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और चेहरे पर ही विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। शुरुआत में NDA में नीतीश को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति थी, लेकिन अब खुद बीजेपी के बड़े नेताओं ने नीतीश के चेहरे पर मुहर लगा लगा दी है। जेडीयू भी नीतीश को ही CM चेहरा मान रही है और उनका नारा है- ‘2025 से 2030, फिर से नीतीश।’ इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) और HAM पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने भी नीतीश के चेहरे पर चुनाव लड़ने की सहमति जताई है। महागठबंधन में CM फेस साफ नहीं महागठबंधन में CM फेस अभी क्लियर नहीं है। RJD, तेजस्वी यादव को महागठबंधन का CM फेस बता रही है। खुद तेजस्वी अपने को महागठबंधन का CM फेस बता चुके हैं। VIP और माले ने इसका समर्थन भी किया है, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी खुलकर इस पर हामी नहीं भरी है। राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता, जैसे सचिन पायलट और कृष्णा अल्लावरु भी इस मुद्दे पर गोलमोल जवाब देते नजर आए। इन नेताओं का कहना है, ‘मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव जीतने के बाद गठबंधन द्वारा सामूहिक रूप से तय किया जाएगा।’ अब 2020 चुनाव में कुल वोटर्स कितने थे, कितनी महिलाओं ने चुनाव लड़ा, ग्राफिक से जानिए 2020 चुनाव में फेज वाइज जीते उम्मीदवारों को जानिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *