बीआईटी के छात्रों ने 64 यूनिट रक्त दान किया और महत्व भी बताया

सिटी रिपोर्टर| दुर्ग राष्ट्रीय सेवा योजना, बीआईटी दुर्ग के रेड रिबन क्लब ने एचडीएफसी बैंक भिलाई के सहयोग से रक्तदान को बढ़ावा देने रक्तदान शिविर एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को विकसित करना, रक्त की आवश्यकता और महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सभी को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करना रहा। रक्तदान से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श सत्र, जागरूकता संबंधी चर्चा तथा स्वैच्छिक रक्तदान की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से की गई। विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा के साथ शिविर में भाग लेते हुए मानव सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस सामूहिक प्रयास का परिणाम रहा कि कुल 64 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो विद्यार्थियों की संवेदनशीलता, जागरूकता और सामाजिक दायित्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद स्वरूप प्रमाणपत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में पूर्व सीएमओ एवं ब्लड बैंक नोडल हेड जेपी मेश्राम, एचडीएफसी भिलाई के क्लस्टर हेड महेन्द्र ठाकरे, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आफ्तांश वैष्णव तथा टीएस एंथनी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *