बीआईटी, मेसरा के छात्र हृतम गोल्डार ने एशिया के सबसे बड़े अंतर-महाविद्यालयीन सांस्कृतिक महोत्सव ‘मूड इंडिगो-2025’ में आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘हिस्टीरिया: वॉर ऑफ डीजे’ में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह चार दिवसीय महोत्सव भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे द्वारा आयोजित किया गया था। मूड इंडिगो देशभर की सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करने के लिए जाना जाता है। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए प्रतिभाशाली डीजे कलाकारों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौरान हृतम गोल्डार के प्रदर्शन को उनकी उत्कृष्ट लय, तकनीकी कौशल और दर्शकों को पूरी तरह से जोड़ने की क्षमता के लिए विशेष रूप से सराहा गया। बीआईटी के संगीत क्लब ‘ध्वनि’ का हृतम गोल्डार सक्रिय सदस्य हैं।


