बीआईटी मेसरा में रॉकेट टेक्नोलॉजी पर दो दिवसीय कार्यशाला

रांची । बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के अंतरिक्ष इंजीनियरिंग व रॉकेट्री विभाग की ओर से रॉकेट टेक्नोलॉजी पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों व छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने एयरोस्पेस व रॉकेट प्रणालियों में हो रहे अत्याधुनिक विकासों पर विचार-विमर्श किया। उद्घाटन सत्र में जेडी पाटिल, भारतीय राष्ट्रीय अभियांत्रिकी अकादमी (आईएनएई) के अध्यक्ष एवं एलएंडटी डिफेंस के पूर्णकालिक निदेशक, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पद्मश्री डॉ बीएन सुरेश, इसरो के मानद विशिष्ट प्रोफेसर एवं आईआईएसटी के चांसलर, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रो इंद्रनील मन्ना, कुलपति, बीआईटी मेसरा ने सभी का स्वागत​ किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *