कवर्धा| सुंदरलाल शर्मा ओपन विवि बिलासपुर ने द्विवर्षीय बीएड व डीएलएड दूरवर्ती पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इन दोनों पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम तारीख 12 जून व परीक्षा की संभावित तारीख 29 जून है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन संबंधित अधिक जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट pssou.ac.in या pssou.net/portal का अवलोकन किया जा सकता है।


