अमृतसर| पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल ने रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ और एक ड्रोन को बरामद किया। यह कार्रवाई बीएसएफ की खुफिया शाखा की ओर से हासिल जानकारी के आधार पर की गई। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पहली घटना के अमृतसर जिले के महावा गांव के पास घटी, जहां बीएसएफ जवानों ने दोपहर लगभग 12:35 बजे एक संदिग्ध खेत में तलाशी अभियान के दौरान साढ़े 500 ग्राम का हेरोइन का पैकेट बरामद किया। यह पैकेट सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था। उसमें दो चमकदार पट्टियों के साथ एक इम्प्रूवाइज्ड लूप भी जुड़ा हुआ था । इसके अलावा तरनतारन जिले के मेहदीपुर गांव के पास ड्रोन को खेत से बरामद किया। ड्रोन की बरामदगी नशा और हथियार तस्करी के लिए किए जा रहे प्रयासों की पुष्टि करती है।


