सिटी रिपोर्टर | बोकारो शुक्रवार को सेल शिड्यूल ट्राइब इंप्लाइज फेडरेशन बोकारो का प्रतिनिधिमंडल बोकारो स्टील प्लांट के नए निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से मिले व शुभकामनाएं दिया। अध्यक्ष विल्सन कोंगाडी ने निदेशक प्रभारी को आदिवासी गमछा से सम्मानित किए। उपाध्यक्ष राजिता एक्का ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष प्रवीण कुमार किस्कू ने स्मृति चिह्न से निदेशक प्रभारी को सम्मानित किए। महासचिव काली मांझी ने धरती आबा बिरसा मुंडा की तस्वीर सौंपा। मौके पर कोषाध्यक्ष विनय कुमार उरांव, शिव शंकर शांडिल्य, उपाध्यक्ष जेसी मिंज आदि थे।


