राजगढ़ जिले के जीरापुर नगर में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बंसल कॉलोनी के पीछे, खिलचीपुर रोड स्थित एक किराए के मकान की है, जहां 22 वर्षीय संजू परिहार रह रही थी। मृतका संजू परिहार पढ़ाई के साथ-साथ एक निजी स्कूल में अध्यापन कार्य भी करती थी। वह अपने भविष्य को लेकर काफी मेहनती मानी जा रही थी।संजू उसी किराए के मकान में अपनी बहन के साथ रहती थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही जीरापुर थाना पुलिस और 112 डायल टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर सिविल अस्पताल जीरापुर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया। क्षेत्र में शोक का माहौल
युवती की मौत की खबर फैलते ही परिचितों और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।एक होनहार छात्रा द्वारा इस तरह जीवन समाप्त किए जाने से हर कोई स्तब्ध है।


