बीकानेर-काचीगुडा स्पेशल ट्रेन 7 जनवरी से:सीकर के रास्ते चलेगी ट्रेन, स्टेशन पर 5 मिनट के लिए होगा ठहराव

रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में रेलवे ने काचीगुडा-बीकानेर-काचीगुडा स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन सीकर के रास्ते होकर चलेगी। जिसका सीकर स्टेशन पर 5 मिनट के लिए ठहराव भी होगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिम रेलवे के द्वारा काचीगुडा-बीकानेर-काचीगुडा स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई थी। जो हर शनिवार को काचीगुडा से रात 10 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 9:20 पर सीकर स्टेशन पहुंचेगी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन 9:25 पर सीकर स्टेशन से आगे के लिए रवाना होगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन बीकानेर से हर मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 6:05 पर आगे के लिए रवाना होगी जो गुरुवार को सुबह 7:40 पर काचीगुडा पहुंचेगी। सीकर के अलावा यह ट्रेन जिले में रींगस स्टेशन पर भी ठहराव करेगी। ट्रेन में एक सेकेंड एसी, सात थर्ड एसी,दो सेकेंड कम थर्ड एसी, 8 सेकंड स्लीपर,दो जनरल, दो गार्ड सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *