बीकानेर के कैमल फेस्टिवल का प्रचार करेंगे इन्फ्लुएंसर:हजारों फॉलोअर्स वाले हैंडल को भी मिलेगा मौका; सोशल मीडिया पर प्रमोट करेंगे

बीकानेर में 9 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय कैमल फेस्टिवल के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार जिले के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। कई मिलियन फॉलोअर्स वाले ये युवा कैमल फेस्टिवल से पहले और उत्सव के दौरान इसे कवर करेंगे। इस संबंध में प्रशासन ने गुरुवार को एक मीटिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई। बैठक में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. शैफाली दाधीच, चारू आसोपा, दिनेश गुप्ता, भंवर सिंह भाटी, अशोक पिलानिया, कुलदीप वैष्णव, अमित सोनी, आर्यन सोनी, पवन स्वामी को कैमल फेस्टिवल के प्रचार प्रसार का जिम्मा सौंपा गया। ये है प्रमुख इन्फ्लुएंसर कलेक्टर ने कहा, ये सशक्त माध्यम जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर्यटन को बढ़ावा देने का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। जिले के इन्फ्लुएंसर अपनी रचनात्मकता, वीडियो, रील्स, ब्लॉग और पोस्ट के जरिए ऊंट उत्सव की खासियतों, लोक संस्कृति, परंपराओं और बीकानेर की पर्यटन संभावनाओं को देश-विदेश तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने इन्फ्लुएंसर से उत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक खान-पान, हस्तशिल्प और ऐतिहासिक स्थलों का व्यापक प्रचार करने का अवसर मिलेगा। पोस्टर का भी किया विमोचन बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ अंतरराष्ट्रीय कैमल फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन भी किया। इन्फ्लुएंसर ने उत्सव के प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन देते हुए अपने सुझाव भी साझा किए। 2 जनवरी को होगी ‘आवण री मनुहार’ पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कैमल फेस्टिवल की औपचारिक शुरुआत 9 जनवरी से होगी, लेकिन इससे पहले 2 जनवरी को ‘आवण री मनुहार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिला मुख्यालय के लोगों को उत्सव में आमंत्रित करने के लिए पीले चावल बांटे जाएंगे। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों में निकलेगा। इस दौरान ऊंटों के साथ रोबिले चलते नजर आएंगे। जिले के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इस पूरे कार्यक्रम को भी कवर करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *