बीकानेर के गंगाशहर में बर्फ जमी:बीकानेर में कड़ाके की सर्दी, कई इलाकों में बर्फ जमी, सुबह धूप से मिली थोड़ी राहत

बीकानेर में सर्दी ने सोमवार को अपना तीखा रूप दिखाया। जिले में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात और सुबह की ठंड इतनी तेज रही कि कई इलाकों में जमीन पर जमी हुई बर्फ नजर आई। आज से स्कूल फिर से शुरू हो गए हैं। आठवीं तक के स्कूलों में 11 जनवरी तक छुट्‌टी थी लेकिन सोमवार से स्कूल फिर से खुल गए। जिला कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्‌टी बढ़ाने के बजाय सभी का समय सुबह दस बजे से चार बजे तक कर दिया है। घरों की दूब पर जमी बर्फ, देहात में ज्यादा असर शहर और ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय घरों में लगी दूब और घास पर बर्फ जमने की रिपोर्ट सामने आई है। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने गंगाशहर में बर्फ जमने का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें खुले मैदान और घरों के आसपास सफेद परत साफ दिखाई दे रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड के तीखे असर की पुष्टि हो रही है। आज खुले स्कूल, बदला गया समय तेज सर्दी के चलते बीते दिनों जिला कलेक्टर द्वारा घोषित अवकाश के बाद सोमवार से बीकानेर के स्कूल दोबारा खुल गए हैं। छात्रों को सुबह की ठंड से राहत देने के लिए स्कूलों का समय बदलकर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक कर दिया गया है। सुबह धूप खिली, दिन में मिली राहत कई दिनों के बाद सोमवार सुबह धूप खिली। सुबह नौ बजे तक लोगों ने अपने घरों की छतों पर धूप का आनंद लिया, जिससे दिन में ठंड का असर कुछ कम महसूस हुआ। आगे के दिनों में कैसी रहेगी सर्दी मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के समय धूप खिलने की संभावना बनी हुई है, जिससे सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि रात और सुबह के समय ठंड अभी भी बनी रहेगी और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *