बीकानेर-कोलकाता ट्रेन में यात्रियों को राहत:17 और 24 अप्रैल से एक-एक एसी व स्लीपर कोच बढ़ेगा, 160 अतिरिक्त सीटें मिलेंगी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। बांदीकुई जंक्शन होकर गुजरने वाली साप्ताहिक बीकानेर-कोलकाता ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। रेलवे प्रशासन 17 और 24 अप्रैल को बीकानेर से चलने वाली ट्रेन में एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच बढ़ाएगा। इसी तरह 18 और 25 अप्रैल को कोलकाता से चलने वाली ट्रेन में भी यह सुविधा मिलेगी। इन दो कोच के जुड़ने से ट्रेन में 160 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। यह ट्रेन बांदीकुई जंक्शन से कोलकाता जाने वाली एकमात्र सीधी ट्रेन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *