बीकानेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान:सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल; विप्र फाउंडेशन ने UGC-बिल के खिलाफ दिया ज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा बुधवार को बीकानेर पहुंचे। यहां उन्होंने भावना मेघवाल ट्रस्ट की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत की। सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और उनके पुत्र रविशेखर मेघवाल की ओर से किया जाता है। इस बार समारोह के मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान रहे। इस दौरान बीकानेर में विप्र फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों ने यूजीसी बिला के खिलाफ एक ज्ञापन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया। ज्ञापन में यूजीसी के नए नियमों का विरोध किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि यूजीसी नियमों से विप्र फाउंडेशन नाखुश है और इससे समाज में असमंजस की स्थिति बन गई है। इन नियमों में संशोधन किया जाना चाहिए। सेवा कार्य से सीख लेने की जरूरत: शिवराज सिंह चौहान सामूहिक विवाह समारोह में शिवराज सिंह चौहान ने कहा- इस तरह के सेवा कार्य केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से सीखने चाहिए। गरीब वर्ग को पक्के मकान उपलब्ध कराने का काम केंद्र की मोदी सरकार लगातार कर रही है। विवाह के बाद भी नवदंपतियों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर उन्हें आवश्यक सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। किसानों, खेती और रोजगार पर भी दिया संदेश चौहान ने किसानों को उन्नत फसल का आश्वासन देते हुए कहा- बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर क्षेत्र में खेती-किसानी को और आगे बढ़ाने को लेकर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही नए रोजगार सृजन के लिए भी अभियान चलाने की बात कही गई। नाल एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर में नाल हवाईअड्डे पहुंचे। जहां अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। नाल एयरपोर्ट पर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, एडवोकेट अशोक प्रजापत, श्याम सिंह हाडलां, पूर्व उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, कौशल शर्मा, मोहन सुराणा, दिलीप सिंह आडसर, अर्जुन कुमावत सहित कई लोग मौजूद रहे। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने भी केंद्रीय मंत्रियों की अगवानी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *