बीकानेर मंडल में मालगाड़ी पटरी से उतरी:दो दिन के लिए लालगढ़-फलोदी रेलखंड पर ट्रेन रद्द, रेलवे ने शेड्यूल जारी किया

बीकानेर मंडल के लालगढ़-फलोदी रेलखंड पर एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने गजनेर-कोलायत स्टेशनों के बीच हुई इस घटना के बाद दो दिनों के लिए कुछ रेल सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द करने की घोषणा की है। ये ट्रेनें रद्द रहेंगी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा जो 7 अक्टूबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी, वो बीकानेर तक ही संचालित होगी। ये सेवा बीकानेर और जैसलमेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा 8 अक्टूबर को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। ये ट्रेन जैसलमेर और बीकानेर के मध्य आंशिक रूप से रद्द की गई है। ये दोनों प्रभावित ट्रेनें फलोदी से होकर गुजरती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *