बीकानेर में अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा:फरवरी में गर्मी चढ़ रही है परवान, अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगा तापमान

आमतौर पर फरवरी में सर्दी बनी रहती है लेकिन इस बार तापमान तीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। न सिर्फ दिन में बल्कि रात में भी पारे का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है। बीते चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापामन सामान्य से ज्यादा है। दिन में जहां 2.1 डिग्री सेल्सियस पारा ज्यादा है, वहीं रात के समय 3.2 डिग्री सेल्सियस की अतिरिक्त बढ़ोतरी हो गई है। आम दिनों से अधिक तापमान रहने के कारण समय से पहले लोगों के घर में पंखे दिन-रात चलने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने वाला है। ऐसे में तापमान में भी कुछ बढ़ सकता है। फरवरी के अंतिम दिन तक तापमान 32 या 33 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। बारिश के बाद नहीं गिरा पारा बीकानेर में कुछ दिन पहले बारिश होने के बाद भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। माना जा रहा था कि तापमान में कमी आएगी लेकिन इसके उलट पारा बढ़ गया है। आने वाले दिनों में फिर से कोई पश्चिमी विक्षोभ बनने पर बारिश हो सकती है। किसान भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *