बीकानेर में घायल की इलाज के दौरान मौत;महिला गिरफ्तार:15 दिन हॉस्पिटल में एडमिट रहा; थाने से 100 मीटर दूरी पर हुआ अपहरण

बीकानेर में हुए एक युवक के अपहरण और मारपीट के मामले ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। 29 नवंबर को बोलेरो कैंपर में आए थे बदमाश, अगवा कर बुरी तरह पीटा। रातभर मारपीट के बाद सुबह युवक को बेहोशी की हालत में रोही में फेंक दिया और फरार हो गए। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं और एक महिला को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाने से सौ मीटर दूर हुआ था अपहरण 29 नवंबर की रात देशनोक थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। लक्ष्मीनारायण सियाग निवासी पांचू ने देशनोक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई अशोक सियाग देशनोक में शिवजी मंदिर के पास प्रसाद और नमकीन की दुकान करता है। बोलेरो कैंपर में आए बदमाश, जबरन ले गए रिपोर्ट के अनुसार 29 नवंबर की रात करीब सवा नौ बजे नरसीराम, जगदीश पुत्र केशुराम गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, सीताराम, गोपाल और हरी सारण बोलेरो कैंपर में आए और अशोक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने अशोक का अपहरण कर उसे जबरन अपने साथ ले गए। रातभर बंधक बनाकर की गई बेरहमी से पिटाई आरोपियों ने अशोक को पूरी रात बंधक बनाए रखा और उसे गोपाल सिराण की ढाणी, चिताणा गांव (नोखा) ले गए। वहां अशोक के साथ लोहे की रॉड, लाठियों और सरियों से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बेहोशी की हालत में रोही में फेंका रातभर मारपीट के बाद सुबह करीब छह बजे आरोपियों ने अशोक को बेहोशी की हालत में चिताणा गांव की रोही में फेंक दिया और फरार हो गए। राहगीरों ने घायल अवस्था में पड़े अशोक को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में दिया बयान, इलाज के दौरान मौत सूचना मिलने पर पुलिस ने अशोक को देशनोक अस्पताल पहुंचाया। होश में आने के बाद अशोक ने पुलिस को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन करीब 15 दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद रविवार शाम उसकी मौत हो गई। हत्या की धाराएं जोड़ी गईं अशोक की मौत के बाद अब यह मामला अपहरण और मारपीट के साथ-साथ हत्या की धाराओं में दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने जांच को और तेज कर दिया है। साजिश के आरोप में महिला गिरफ्तार देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि इस मामले में सुमन नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर में उसका नाम शामिल नहीं था, लेकिन जांच में उसके द्वारा हत्या की साजिश रचने की भूमिका सामने आई है। गिरफ्तार महिला को अदालत में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने बताया कि अपहरण और मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *