बीकानेर में देर रात बदमाशों के कारण सनसनी:एसपी ऑफिस से कुछ दूर ही होटल पर कब्जे के लिए दो गुट भिड़े, हथियारों की आशंका

बीकानेर एसपी ऑफिस से महज दो सौ मीटर दूरी पर स्थित एक होटल पर कब्जा करने के लिए दो पक्ष आमने सामने हुए तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कई युवकों के हाथ में हथियार भी देखे गए। घटना शनिवार देर रात की है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ बदमाशों को हिरासत में ले लिया। कोटगेट थाना इलाके में सार्दुल सिंह सर्किल के पास जमीन विवाद के चलते ये सनसनी फैल गई। एक होटल पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। होटल परिसर और बाहर के हिस्से में दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। इससे रास्ते चल रहे लोग डर के मारे भागने लगे। बाद में पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा। सीओ सिटी अनुज डाल और कोटगेट सीआई धीरेंद्र सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि पांडे होटल के बाहर कुछ लोग अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलने के साथ ही जाब्ता लेकर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। हथियार की सूचना अब तक हमारे सामने नहीं आई है। हथियारों से लैस थे बदमाश एक पक्ष के लोग हथियारों से लैस होकर होटल में घुसे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 से 7 लोगों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक पक्ष द्वारा होटल पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। कंटेंट : अलंकार गोस्वामी, बीकानेर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *