बीकानेर में पारा 35 के पार पहुंचा:दोपहर के बाद अब रात में भी गर्मी बढ़ी, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस

बीकानेर में दिन और रात दोनों ही समय में तापमान बढ़ता जा रहा है। दिन में अधिकतम तापमान अब 35.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं रात का पारा 17.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। ऐसे में दिन में पंखों के साथ एसी के स्विच भी ऑन होने लगे हैं। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ दिनों में ही तापमान में बड़ा अंतर आया है। सुबह और रात के पारे में करीब पांच से सात डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। सामान्य रिमझिम के बाद बीकानेर में पिछले दिनों पारा गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया था, जो अब दस डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। वहीं रात में पारा दस डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था, वो अब 17 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है। अब होली तक मौसम में ठंडक का अहसास नहीं होने वाला है। दरअसल, तापमान में कमी के बजाय बढ़ोतरी होना तय है। न सिर्फ बीकानेर बल्कि पूरे राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी का ट्रेंड शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 14 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की चेतावनी जारी की है। इससे आगे भी गर्मी ही रहने वाली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *