बीकानेर में फिर कोहरे का सितम:अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट, दिन में भी ठिठुरन

बीकानेर में सर्दी का सितम बरकरार है। अब तक रात में ज्यादा सर्दी पड़ रही थी लेकिन अब दिन भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शहर से देहात तक हर कहीं घना कोहरा होने से वाहनों के पहिए थम गए हैं। विजिबिलिटी महज सौ मीटर रह गई है। सुबह नौ बजे तक भी लोग सड़क पर निकलने में डरते रहे। बीकानेर से श्रीगंगानगर की ओर जाने वाले मार्ग पर विजिबिलिटी बहुत कम रही। वहीं लूणकरनसर में भी नेशनल हाइवे पर कुछ दूरी पर लोग एक-दूसरे को देख नहीं पा रहे। ऐसे में बड़े वाहन होटल और ढाबों पर ही खड़े रहे। दरअसल, बीकानेर में अब सुबह और रात दोनों समय तेज कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। अब मावठ का इंतजार बीकानेर में एक बार फिर मावठ की बारिश का इंतजार हो रहा है। पंद्रह जनवरी को भी मौसम विभाग ने मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई है, वहीं 16 जनवरी को बीकानेर संभाग में मावठ की बारिश होने की संभावना है। संभाग में बीकानेर जिले में भी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में भी बारिश हो सकती है। घने कोहरे के बीच स्कूल जिला कलेकटर ने बीकानेर में स्कूलों की छुट्टी करने के बजाय समय में बदलाव कर दिया। दो दिन से घना कोहरा होने के कारण अब अभिभावक अपने स्तर पर स्कूल की छुट्‌टी दिला रहे हैं। स्कूल का समय अभी दस बजे से हैं लेकिन नौ से दस बजे के बीच ही घना कोहरा रहने लगा है। हालांकि मंगलवार को कोहरे से निजात मिल सकती है। वहीं बुधवार को बारिश की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *