बीकेआई के 4 आतंकी 2.5 किलो आरडीएक्स समेत अरेस्ट, 26 को हमले की फिराक में थे

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में किसी आतंकी वारदात की फिराक में पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया होशियारपुर के गढ़शंकर पुलिस और सीआईए स्टाफ जालंधर की टीम के जॉइंट ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम आरडीएक्स, 2 पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलजोत सिंह सैनी, हरमन उर्फ हैरी, अजय उर्फ मेहरा व अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के तौर पर हुई है। चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी नवांशहर के राहों के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया है आरोपी विदेश में बैठे आतंकियों के संपर्क में थे और उनके इशारे पर गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हथियार उपलब्ध करवाने और साजिश रचने में विदेशी में बैठे संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा विदेश स्थित बीकेआई के हैंडलर्स ने फिरोजपुर और अमृतसर ग्रामीण की सीमा क्षेत्रों के माध्यम से हथियारों की तस्करी के बाद हथियार प्राप्त करने और लॉजिस्टिक प्रबंधन के लिए एक मॉड्यूल स्थापित किया था। लुधियाना-अमृतसर में भी मिल चुकी हैैं धमकियां अमृतसर में स्कूलों और लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स को भी जनवरी में बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हंहैं। होशियारपुर में भी धमकियां मिलने के बाद से एजेंसियां और पुलिस सतर्क है। पुलिस ने होशियारपुर जिले में भी चौकसी बढ़ा दी है। कठुआ में मुठभेड़ में ढेर हुआ जैश का शीर्ष पाकिस्तानी आतंकी…कठुआ|जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को बिलावर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक शीर्ष पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया गया। जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, मारा गया आतंकी जैश कमांडर उस्मान उर्फ ‘अबू माविया’ था। पठानकोट के एक स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाती पुलिस।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *