थाना तीन के अधीन आते रेलवे रोड पर रविवार शाम 6 बजे बाजार से सामान खरीदने गए व्यक्ति की कार चोरी हो गई। विक्रमपुर निवासी मनीष अरोड़ा ने बताया कि वे कार बाजार मंे खड़ी कर खरीदारी करने गए थे। जब वापस आकर देखा तो गाड़ी गायब थी। चोरी की शिकायत थाना-तीन में दर्ज करवा दी है।मुलाजिमों ने कहा कि सुबह आसपास के इलाके की सीसीटीवी चेक करेंगे।


