बीजापुर इंद्रावती नदी में डोंगी पलटी, 4 लोग बहे:इनमें 2 बच्चे 2 महिला शामिल, बाजार से लौटते वक्त हादसा; 2 बचाए गए, तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इंद्रावती नदी में डोंगी पलटने से एक ही परिवार के 4 लोग तेज बहाव में बह गए। लापता लोगों में दो महिलाएं और दो बच्चों शामिल हैं। डोंगी में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। यह घटना 21 जनवरी की शाम करीब 5 बजे उसपरी झिल्ली घाट पर हुई। सभी पीड़ित इंद्रावती नदी पार स्थित बोड़गा गांव के निवासी थे। वे बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी डोंगी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। अन्य 2 की तलाश जारी है। पहले देखिए तस्वीरें सुबह शुरू होगा रेस्क्यू तहसीलदार सूर्यकांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। नगर सेना (होमगार्ड) को भी सूचित कर बुलाया गया। शाम होने के कारण बचाव अभियान शुरू नहीं हो सका। नगर सेना की टीम ने आज सुबह मोटर बोट की सहायता से लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। इंद्रावती नदी के पार स्थित दर्जनों गांवों के निवासियों के लिए पीडीएस राशन लाने या बाजार आने-जाने के लिए डोंगी ही एकमात्र साधन है। इस नदी के घाटों पर डोंगी पलटने से हर साल कई लोगों की जान चली जाती है। यह वही उसपरी घाट है, जिसे पार कर सेंट्रल कमेटी सदस्य रूपेश अपने 140 साथियों के साथ हथियार लेकर नाव से आत्मसमर्पण करने आया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *