बीजापुर के घने जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:भैरमगढ़-इन्द्रावती क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी; सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रावती इलाके के घने जंगल-पहाड़ों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जिला पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस अभियान में जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) की टीम शामिल है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह सर्चिंग के दौरान DRG जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी जारी है। अभियान पूरा होने के बाद ही विस्तृत और आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। सुरक्षा कारणों से फिलहाल अन्य विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। 1 दिन पहले सुकमा में 3 नक्सली मारे गए 18 दिसंबर को सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों के PLGA बटालियन नंबर 1 के कमांडर देवा की तलाश में निकले DRG जवानों की किस्टाराम एरिया कमेटी से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 2 एरिया कमेटी मेंबर (ACM कैडर) समेत 3 नक्सलियों का एनकाउंटर कर दिया। इसमें एक महिला भी शामिल थी। तीनों के शव बरामद कर लिए गए है। बताया जा रहा है मारे गए ये सभी नक्सली 12 लाख रुपए के इनामी थे। मुठभेड़ गोलापल्ली थाना क्षेत्र के गोंदीगुड़ा के जंगल-पहाड़ी इलाके में हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *