बीजापुर में डेढ़ ​हजार जवानों ने लॉन्च किया ऑपरेशन:मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, 12 से ज्यादा के मारे जाने की सूचना, दो जवान घायल

बीजापुर जिले में तीन जिलों के करीब डेढ़ हजार से ज्यादा जवानों ने एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है। इसी क्रम में पुतकेल में ऑपरेशन पर निकली पुलिस पार्टी के जवान नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी की चपेट में आ गए, जिससे दो जवान घायल हो गए। घायल जवान मृदुल बर्मन के चेहरे व मोहम्मद इसहाक के पैरों में चोट लगी है। घायल जवानों को रायपुर रेफर कर दिया है। वहीं, पुजारीकांकेर क्षेत्र में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 4 नक्सली ढेर हो गए हैं। हालांकि 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है, लेकिन पुलिस अफसर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। पुलिस अफसरों ने मुठभेड़ के बारे में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद इसे साझा करने की बात कही है। बता दें कि मालूम हो कि इस ऑपरेशन में बीजापुर के साथ सुकमा व दंतेवाड़ा जिलों की डीआरजी, सीआरपीएफ व कोबरा के जवान शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय बोले- नक्सलवाद के अंधकार को मिटाकर ही रहेंगे वहीं, विष्णुदेव साय ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा नक्सलियों को मार गिराए जाने की जानकारी मिलने पर नक्सल विरोधी अभियान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के अंधकार को मिटाकर प्रदेश में शांति और विकास की रोशनी फैलाने हम दृढ़ संकल्पित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *